छुरिया , खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू ने धान खरीदी नीति और कृषक उन्नति योजना की आदान सहायता पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता की घोषणा कर सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।
साहू ने कहा कि केंद्र द्वारा समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ राज्य ने अपनी अतिरिक्त सहायता 917 रुपए से घटा 800, 731 और अब 659 रु. प्रति क्विंटल कर दी है। खाद-बीज व मजदूरी बढ़ने से लागत बढ़ रही है।









Leave a Reply