छुरिया , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बूचाटोला को नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात मिली है। जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी की मांग पर शासन ने महज 24 घंटे के भीतर यह सुविधा उपलब्ध करा दी। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई।
किरण वैष्णव ने कहा कि नई एंबुलेंस से बूचाटोला सहित आसपास के गांवों में गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और सड़क हादसों के घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने पर जोर दिया सभापति मंडावी ने त्वरित सौगात के लिए मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।
इस दौरान ललिता, आत्माराम, रामबाई, अलेंद्र व सीमा चंद्रवंशी, आबिद मेमन, जीवनदीप समिति के सदस्य और स्वास्थ्यकर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।









Leave a Reply