CG : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को आर्थिक राहत! धान बिक्री पर 25 लाख किसानों को मिल चुके 35,904 करोड़ रुपये; मुरीद हुए यूपी के मंत्री …

CG : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को आर्थिक राहत! धान बिक्री पर 25 लाख किसानों को मिल चुके 35,904 करोड़ रुपये; मुरीद हुए यूपी के मंत्री …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को बड़े स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। खरीफ वर्ष 2023 से 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 35 हजार 904 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अकेले वर्ष 2025-26 में 25 लाख 28 हजार किसानों को 10 हजार 324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता प्रदान की गई। वहीं, वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक 70 हजार 979 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं, जिनसे 2 लाख 78 हजार 10 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को 13 हजार 839 रुपये की पूरी आदान सहायता देने के निर्णय से कम उत्पादन वाले किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की पहल छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में कृषक उन्नति योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। योजना के माध्यम से किसानों को खेती में होने वाले खर्चों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों को 10 हजार 324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता प्रदान की गई है। अब राज्य सरकार ने धान उत्पादन और बिक्री की मात्रा में अंतर के कारण किसानों को होने वाली आर्थिक परेशानी को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार पात्र किसानों को प्रति एकड़ सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचना अनिवार्य नहीं होगा।

See also  ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

कई बार किसानों को प्रतिकूल मौसम, सिंचाई की कमी, फसलों में बीमारी और अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण अपेक्षा से कम उत्पादन मिलता है। ऐसी स्थिति में किसानों की आमदनी प्रभावित होती है, जबकि खाद, बीज, मजदूरी और कृषि संसाधनों पर होने वाला खर्च कम नहीं होता। कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता मिलने से ऐसे किसानों को खेती की लागत का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत यदि कोई पात्र किसान एक एकड़ में निर्धारित 21 क्विंटल के बजाय 15 क्विंटल धान बेचता है, तो भी उसे सत्यापित रकबे के आधार पर 13 हजार 839 रुपये की पूरी आदान सहायता मिल सकेगी। हालांकि, न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किसान द्वारा वास्तव में बेचे गए धान की मात्रा के आधार पर ही किया जाएगा।

धान खरीदी का सिलसिला जारी इधर, प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का सिलसिला जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। इन किसानों से कुल 2 लाख 78 हजार 10 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के मौजूदा सीजन में आदान सहायता को लेकर किए गए बदलाव का विशेष लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलने की संभावना है। जिन किसानों की उपज निर्धारित खरीदी सीमा से कम है, उन्हें भी योजना की पात्रता संबंधी शर्तें पूरी करने पर सहायता राशि में कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग किसान आगामी फसल की तैयारी, कृषि उपकरणों की खरीद, खाद-बीज की व्यवस्था और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकते हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की क्रय शक्ति को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में अब तक 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता का वितरण किया जा चुका है। अब बिक्री की मात्रा के बजाय पात्र एवं सत्यापित कृषि रकबे को आधार बनाकर पूरी सहायता देने की व्यवस्था से कम उत्पादन वाले किसानों को भी योजना का समान लाभ मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था के मुरीद हुए यूपी के मंत्री

See also  राजनांदगांव : 104 करोड़ की सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, निर्माण कार्य को लेकर चिंता...

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी पूरी आदान सहायता देने के छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल को किसान हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे मंत्री पांडेय ने बुधवार को सर्किट हाउस में खाद्य विभाग और सहकारी बैंक के अधिकारियों से धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था से घरेलू जरूरतों के लिए धान रखने और कम उपज बेचने वाले किसानों को भी पूरी आदान सहायता मिल सकेगी। मंत्री पांडेय ने किसान पंजीयन, टोकन व्यवस्था, उपार्जन केंद्रों की सुविधाओं, तौल, भुगतान और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक नितिन दीवान, जिला विपणन अधिकारी उपेंद्र खांडे, खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी और सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।नक्शे देखें वर्तमान धान खरीदी 2026-27 के ताजा आंकड़े 23 नवंबर 2026 तक प्रदेश में धान खरीदी की स्थिति इस प्रकार रही है। धान बेच चुके किसान 70,979 कुल धान खरीदी 2,78,010 मीट्रिक टन जारी टोकन 5 लाख से अधिक कुल धान उपार्जन केंद्र 3,100 नए धान खरीदी केंद्र 360 धान खरीदी प्रारंभ 15 नवंबर 2026 धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *