राजनांदगांव : 104 करोड़ की सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, निर्माण कार्य को लेकर चिंता…

डोंगरगांव , सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं और गुणवत्ता को लेकर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता भरत वर्मा ने डोंगरगांव व छुरिया क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्माण में बरती जा रही कथित लापरवाही और अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ठेकेदार के कार्यों की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

लगभग 42.2 किलोमीटर लंबाई वाले इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृत निविदा लागत 10,424.44 लाख रुपए (करीब 104.24 करोड़ रुपए) है। शिकायत में सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों के पालन, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, विभिन्न परतों की मोटाई, कम्पेक्शन, जल निकासी व कार्य की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं।

भरत वर्मा के साथ एमडी ठाकुर, चंद्रिका डड़सेना, संजय सिन्हा, कामता साहू, मोनू गुप्ता, हिरदे देवांगन, हिरेंद्र साहू, अजय सिन्हा, मनोज कांडे, वेदराम ताम्रकर, राजेंद्र तिवारी, जाकर अली, शत्रुघन वर्मा, मनोज साहू, दीपक चौहान, गुलशन हिरवानी, दिना पटेल, महेश्वर साहू, दिनेश साहू, मनीष साहू, ओमेश साहू, कुलेश्वर निषाद, भुवन साहू, पुरुषोत्तम साहू, प्रफुल्ल जैन, भानु सोनी, याद दास साहू, राजेंद्र तिवारी, कमल साहू, सतीश पाण्डे आदि भी शामिल हुए।

बदसलूकी वाले वायरल वीडियो के बाद विरोध गौरतलब है कि भरत वर्मा भाजपा के वही नेता हैं, जिन्हें लेकर एक वीडियो पिछले दिनों जमकर वायरल हुआ। भरत वर्मा पर आरोप हैं कि उन्होंने सड़क िनर्माण में लगे कर्मचारियों से रुपयों की मांग की, और बाद में उनके साथ गाली गलौज करते हुए धमकाया भी। इस घटना के बाद अब यह खबर आई है कि भरत वर्मा ने कुछ अन्य लोगों के साथ सीएम से मुलाकात की है और जांच की मांग की है।

See also  डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *