राजनांदगांव : कांग्रेस के दीपावली मिलन समारोह में 17 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ…

डोंगरगढ़ , लोधी भवन डोंगरगढ़ में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ शहर व ग्रामीण द्वारा दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गमछा भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। इस दौरान पार्टी की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर 10 पुरुष और 7 महिलाओं सहित कुल 17 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक ने नवप्रवेशियों का स्वागत करते हुए निष्ठा व सक्रियता से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी, ग्रामीण अध्यक्ष पंचराम चंदेल सहित जिला, महिला, मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *