राजनांदगांव : होटल में चाय-नाश्ता कर रहे युवक से 700 रुपए और बैग छीना, दो आरोपियों पर केस दर्ज…

डोंगरगढ़| डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात एक युवक से गाली-गलौज व छीना-झपटी कर 700 रुपए नकद और बैग छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 304 व 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मस्तूरी क्षेत्र (बिलासपुर) के रिसदा निवासी दुष्यंत जांगड़े (23) डोंगरगढ़ मंदिर दर्शन के लिए 24 नवंबर की शाम घर से निकले थे। 25 नवंबर की रात करीब 3 बजे स्टेशन पहुंचने के बाद वे बाहर होटल में चाय-नाश्ता कर रहे थे, तभी दो युवकों ने उनसे बैग व 700 रुपए छीन लिए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

See also  राजनांदगांव : 10 साल से बंद वाचनालय, प्रवेश द्वार पर ही हुआ कब्जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *