मोहला : शिक्षक के परिजन की अनुकंपा नियुक्ति की मांग…

मोहला | छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत शिक्षक गिरधारी लाल कोटपरिया के पीड़ियाल स्थित निवास पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर कोर्राम, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र कुमार साहू व प्रदेश संयुक्त महामंत्री मितेन्द्र कुमार बघेल ने निधन को शिक्षा जगत की क्षति बताते हुए परिवार को आर्थिक संबल, पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति तथा लंबित वेतन, अवकाश नगदीकरण, ग्रेच्युटी, जीपीएफ- एनपीएस, समूह बीमा व अन्य देय स्वत्वों का समय पर भुगतान करने की मांग की।

श्रद्धांजलि देने वालों में लीलाधर कोलियारे, सूरजभान धुर्वे, नारद नेताम, पवन सिंह जुरेशिया, देवल सिंह मंडावी, ओमप्रकाश साहू, उमेश कुमार राणा, मेघनाथ शिवने, पुनीत कुमार बढ़ेंद्र, हितेश कुमार साहू, विष्णु राम बेलसारे, जान सिंह गांवरे, महेंद्र कुमार कोरेटी, तुलाराम पिस्दा व काशीराम रावटे शामिल थे।

See also  CG : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *