बेमेतरा 16 सितंबर 2023

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2022-23 में जिले में कुल राशि 62 करोड़ 52 लाख रूपये निर्मित हुई है, जिसमें पोस्ट हार्वेस्ट लॉसेस की राशि 41.00 लाख रू. भी शामिल है। आज दिनांक की स्थिति में कुल 61 करोड़ 77 लाख रूपये भारत सरकार की पोर्टल से डी.बी.टी के माध्यम से सीधे लाभांवित कृषकांे के खाते में अंतरित की गई है। जिले के 569 कृषकों का खाता अनवेरिफ़ाईड होने के कारण राशि 75 लाख रू. का दावा भुगतान हेतु शेष है। उप संचालक कृषि ने समाचार पत्र में छपी खबर रबी फसल बर्बाद होने के बाद किसानांे को नही मिली बीमा राशि’’ के भुगतान के संबंध में बताया कि शेष समस्त कृषकों को अपने बैंक में संपर्क कर बैंक खाता अपडेट कराने हेतु जानकारी क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से दी गई है, ताकि शीघ्र ही कृषकों के खाते में राशि अंतरित की जा सके।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *