रायपुर : इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें, शुष्क दिवस घोषित

रायपुर छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देश पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानें बंद रहेगी।उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा तथा विदेशी मदिरा दुकानों सहित एफएल-3 होटल बार, एफएल-7 सैनिक कैंटीन एवं मद्य भण्डागार जगदलपुर को पूर्णतः बंद रखे जाने आदेश जारी किया गया है। वहीं उक्त दिवस पर मदिरा का विक्रय न होने पाये और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो, यह सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गए हैं।

See also  राजनांदगांव : अनुचित व्यवहार होने पर चुप न रहें, अभिभावकों को बताएं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *