छत्तीसगढ़

तीस लाख में होगा बांध का निर्माण, दो सौ एकड़ में होगी सिंचाई

महासमुन्द तीस लाख की लागत से ग्राम खट्टी के बेलाहीडबरी नाला पर स्टाप डेम का निर्माण कराया जाएगा। डेम निर्माण के बाद करीब दो सौ एकड़ में सिंचाई हो सकेगी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से इसके लिए मंजूरी मिली है।डैम निर्माण के लिए ग्राम खट्टी में भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, हुलासगिरी गोस्वामी, शेखर चंद्राकर, दुजराम साहू, चमन सिन्हा, रेवा साहू, सुनील शर्मा, प्रेम चौहान मौजूद रहे। पूजा अर्चना बाद मुख्य अतिथि चंद्राकर ने डैम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि बेलाहीडबरी  पर स्टाप डेम के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके स्टाप डेम निर्माण के लिए कैंपा मद से लगभग तीस लाख की स्वीकृति मिल सकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बेलाहीडबरी नाला में डैम का निर्माण हो जाएगा। इससे करीब दो सौ एकड़ में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीणों को लाभान्वित कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी में से नरवा विकास के तहत नदी-नलों का संरक्षण, तालाबों का गहरीकरण, सिंचाई जलाशयों व नहरों की मरम्मत, एनीकटों का निर्माण सहित भू-जल स्तर बढ़ाने के कार्याे को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में कोडार जलाशय के 80 फीसदी नहरों में लाइनिंग का कार्य पूरा हो गया है। किसान समृद्ध हो इसके लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला ले रही है।

kgnews

Recent Posts

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…

37 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

49 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…

58 minutes ago
18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…

59 minutes ago
78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…

1 hour ago