घर में सो रहे दंपती पर फेंका तेजाब, पति पत्नी दोनों झुलसे पति की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश । के प्रतापगढ़ में एक घर में सोते समय कुछ लोगों ने दंपती पर तेजाब फेंक दिया। पति-पत्नी दोनों झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पति की हालत गंभीर होने पर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर तनु उपाध्याय एवं एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिवेदी जिला अस्पताल पहुंचे।

जेठवारा थाना क्षेत्र के भोगापुर गांव का रहने वाला अमरजीत कोरी (35) मजदूरी कर परिवार चलाता है। एक मुर्गी फॉर्म के किनारे छप्पर डालकर पत्नी, बच्चों संग रहता है। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी रन्नो देवी के साथ लेटा था। करीब 10 बजे कुछ लोग पहुंचे और घर में घुसकर तेजाब फेंक कर भाग निकले।

तेजाब पड़ने से दोनों चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। हालांकि उससे पहले आरोपी मौके से भाग निकले थे।अमरजीत के भाई दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में दोनों का प्राथमिक इलाज करने के बाद अमरजीत की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। पत्नी भी करीब 20 प्रतिशत झुलसी है। मामले की सूचना पर सीओ सदर तनु उपाध्याय एवं एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिवेदी जिला अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *