BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, हॉस्पिटल में एडमिट

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है.उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 2 जनवरी को ही सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में की गई थी. अब उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ने पर वुडलैंड्स अस्पताल की डॉक्टर रूपाली बसु ने कहा कि दादा (सौरव गांगुली) को धमनियों में रुकावटों के लिए परीक्षण करवाना है.

बता दें कि 7 जनवरी को सौरव गांगुली को वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिली थी. 2 जनवरी को सौरव गांगुली की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. 2 जनवरी को अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *