वार्ड बॉय की दर्दनाक मौत, ट्रक की चपेट में आने से सिर हुआ क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक उल्टी करने के लिए सिर बाहर निकाला था। तभी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक का सिर 2 हिस्सों में बंट गया। उसके पिता को भी नक्सलियों ने कुछ साल पहले मार दिया था।जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नगाराम के पास हुआ है। युवक का नाम सुमन कारम है, जो कि बीजापुर के आवापल्ली का रहने वाला था। युवक स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ था। एक दिन पहले अपने परिचित लोगों के साथ मेडाराम गया था। शनिवार की देर रात सभी लौट रहे थे।नगाराम के पास सुमन को उल्टी होनी शुरू हुो गई। गाड़ी के शीशे से बाहर सिर निकालकर उल्टी कर रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक स्कॉर्पियो को साइड से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरस्त था कि युवक का सिर दो हिस्सों में बंट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। वहीं वाहन में सवार लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को और बीजापुर में अपने परिचित को दी। जिसके बाद देर रात शव को अस्पताल लाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *