सड़क हादसे में नौ महिलाओं ने मौके पर ही तोड़ा दम, 13 घायल

जगदलपुर से 25 किलोमीटर दूर ओडिशा के कोटपाड़ थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण हादसा हुआ। ग्राम मुताहांडी के पास सड़क हादसे में वाहन में सवार नौ महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ओडिशा प्रशासन के सहयोग से मेकाज लाया गया।

नगरनार पुलिस के अनुसार रविवार को जिले के बकावंड जनपद के ग्राम कलचा निवासी ग्रामीण शोक कार्यक्रम में आमगांव ओडिशा गए थे। मृतक आपस मे रिस्तेदार बताए जा रहे हैं। वे रात में पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 17 केवी 4323 में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

इस बीच चालक स्टेरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से वाहन जा टकराई। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि दूर तक लोगों ने आवाज सुनी। वाहन में संवार नौ महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोटपाड़ पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घायलों को मेकाज भेजा गया। नगरनार पुलिस भी पहुंची, पर जब तक घायलों को लाया जा चुका था। घटना के बाद चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। इस हादसे से कलचा गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि मृतक के साथ गए कुछ लोग रात में वहीं ठहर गए। मृतकों में सुखमती पति तुलसी, पदमा पति देवदास, सुकरी पति बनो, पारो पति साधो, नीला पति मनबोध, फूलों पति बीजू, लख्मी पति कमल, नीला पति चेतन शामिल हैं।

See also  CG : ’मिशन 80-95’ 2026 के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक’ आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *