पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मंहगाई ने एक बार फिर से तगड़ा झटका दिया है। साल का आखिरी महीने की पहली तारीख यानि कि 1 दिसंबर 2023 को गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर महीने की शुरुआत में ही महंगा हो गया है।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि यह दाम 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर किया गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।आज से ही नई कीमतें लागूI की वेबसाइट पर सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है और बदली हुई कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं। इससे पहले 1 नवंबर को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *