‘मुझे तो भगवान भी नहीं पकड़ सकते’ हिस्ट्रीशीटर ने मुंबई पुलिस को खुलेआम दी चुनौती, फिर…

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, यहां रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने मुंबई पुलिस को खुलेआम चुनौती दी कि उसे तो भगवान भी नहीं पकड़ सकते। पुलिस ने इस चुनौती को स्वीकार और कुछ ही दिनों में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद बदमाश ने कहा कि भगवान तो मुझे नहीं पकड़ पाते, लेकिन मैं पुलिसवालों को भूल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *