आज (सोमवार) शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 473.04 अंक की तेजी के साथ 51204.67 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.92 फीसद बढ़त के साथ 15060.95 स्तर पर खुला है। फिलहाल सेंसेक्स में करीब 630 अंकों की तेजी दिख रही है और 51,360 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी में 170 अंकों की मजबूती है।बजट के बाद लगातार हो रही तेजी

बजट के बाद से शेयर मार्केट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 51 हजार के पार खुला। वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 117.34 अंकों की तेजी के साथ 50,731.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी 28.60 अंकों की तेजी के साथ 14,924.25 पर बंद हुआ।अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए 9 पैसे बढ़ा घरेलू शेयर मार्केट में तेजी के बीच सोमवार को रुपए शुरुआती कारोबार में अमेरिका डॉलर के मुकाबले 9 पैसे बढ़कर 72.84 स्तर पर पहुंच गया है। विदेश मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.86 के स्तर पर खुली जबकि शुरुआत सौदों में बढ़त के साथ 72.84 स्तर पर पहुंच गई। बता दें पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए तीन पैसे बढ़कर 72.93 के स्तर पर बंद हुआ।बड़ी कंपनियों के शेयरों का हाल आज शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, डिविस लैब, टाट स्टील, भारती एयरटेल और गेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एम एंड एम, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *