बिलासपुर के पचपेड़ी में हत्या: एक रात पहले ही बना ली थी योजना, नहीं थी ग्लानि

बिलासपुर। अपनी ही सगाई को टालने युवक ने एक रात पहले ही योजना बना ली थी। पकड़े जाने के डर से आरोपित ने रात में योजना टाल दी। सुबह बालक घर से खेलने निकला तो वह उसे बेर खिलाने के बहाने छात्रावास परिसर में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।

रविवार को पचपेड़ी निवासी पुनीत नायक के नौ वर्षीय बेटे को उनके होने वाले दामाद ने गला दबाकर हत्या कर दी। एएसपी संजय धु्रव ने बताया कि मामले में पूछताछ से पता चला कि आरोपित युवक शादी नहीं करना चाहता था। इसके कारण उसने शादी टालने की कोशिश की थी। इसमें वह नाकाम हो गया। इसके बाद उसने पुनीत के परिवार वालों को रिश्ते की बात करने अपने परिवार वालों के आने की जानकारी दी थी।

इस पर पुनीत ने मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारी कर ली थी। इसकी जानकारी आरोपित ओम नायक के परिवार वालों को नहीं थी। भांडा फूटने के डर से आरोपित ओम नायक ने अपने होने वाले साले प्रियांशु नायक का अपहरण करने की योजना बनाई। पहले वह बालक को एक दिन के लिए गायब करना चाहता था। इसके लिए उसने एक दिन पहले ही योजना बना ली थी।

इसमें पकड़े जाने का डर उसे सता रहा था। इसलिए उसने पहले दिन बालक के अपहरण की योजना टाल दी। रविवार को बालक प्रियांशु घर से खेलने के लिए निकला। इस दौरान आरोपित ने बालक को बेर खिलाने का झांसा देकर छात्रावास परिसर ले गया। वहां सूने परिसर में बालक की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर आकर अपहरण की झूठी कहानी बता दी।

See also  राजनांदगांव : एक्शन में पुलिस : 28 आदतन बदमाशों व संदेहियों पर सख्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *