यहां दो स्‍कूलों में 192 स्‍टूडेंट्स निकले कोरोना पॉजिटिव, सभी 10वीं क्‍लास के

देश में कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है, कोरोना के केसेस भी कम हो गए हैं। लेकिन अभी तक देश में कोरोना का संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में केरल के मलप्पुरम जिले में दो स्कूलों के 192 स्टूडेंट्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की चपेट में आने वाले ये छात्र दसवीं कक्षा के हैं। इसके साथ ही 72 स्टाफकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी के अनुसार एक छात्र के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी के रूप में अन्य स्टूडेंट्स का परीक्षण किया गया है। ताकि हम संक्रमण के प्रसार को रोक पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *