जबलपुर, कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में पहले दिन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने टीका लगवाया परंतु फ्रंटलाइन वर्कर ने कंजूसी कर दी। कोरोना महामारी से निपटने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को स्थिति निराशाजनक रही। सुबह से शाम तक सिर्फ 23 फीसद फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवाने पहुंचे। इधर, केंद्र सरकार ने जिले में कोरोना की नई वैक्सीन (कोवैक्सीन) की आपूर्ति की है। 15 हजार 200 डोज की खेप मिल चुकी है। सोमवार को जिले के तमाम केंद्रों में कोवैक्सीन लगाई गई। कोविशील्ड की तरह कोवैक्सीन के भी बेहतर परिणाम सामने आए हैं। देर शाम कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने विक्टोरिया अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। अभियान के दूसरे चरण में अब 10, 11 व 13 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे।

जिले में 34 टीकाकरण केंद्र बनाए गए : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया ने बताया कि सोमवार को जिले में 34 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। चार हजार 760 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण के लिए फोन व मैसेज कर बुलाया गया था। पहले दिन एक हजार 105 फ्रंट लाइन वर्कर ही टीका लगवाने पहुंचे। अभियान के दौरान चार टीकाकरण दिवस में 15 हजार 500 वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दूसरा टीका 16 से : जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में टीके की दूसरी डोज 16 फरवरी से लगाई जाएगी। विदित हो कि जिले में 16 जनवरी से अभियान की शुरुआत हुई थी। पहले चरण में टीका लगवाने वाले हेल्थ वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *