CG : गश्त पर निकले जवानों ने बरामद किए 2 IED बम

दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बरामद होने से मंगलवार को एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई खोज के दौरान जिला आरक्षित बल (डीआरजी), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ), जिला बल और बम निरोधक दस्ते के संयुक्त दल को किरनडुल थानांतर्गत हिरोली गांव के निकट पांच और तीन किलोग्राम के दो आईईडी मिले।

उन्होंने कहा, “गश्त के दौरान इलाके से गुजरने वाले सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए रास्ते में विस्फोटक लगाए गए थे। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बाद में बमों को निष्क्रिय कर दिया। एक बड़ी त्रासदी टल गई।” सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली अक्सर नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाते रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए लगभग 180 आईईडी बरामद किए थे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *