सूरजपुर : अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी : 8 वाहन जप्त, थाना को सुपुर्द

राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध परिवहन एवं उत्खनन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमे आज 8 वाहन जप्ती की कार्रवाई की गई। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। आज खनिज विभाग द्वारा 5 ट्रैक्टर जप्त की गई जिसमें रेत के 01 वाहन, ईंट के 01 वाहन तथा गिट्टी के 03 वाहन, इस प्रकार सूरजपुर एसडीएम ने 1 ट्रैक्टर रेत प्रेमनगर व 1 ट्रैक्टर रेत सूरजपुर में और भैयाथान एसडीएम ने 1 ट्रैक्टर रेत लोड गाड़ी जप्त किया है। कुल 08 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाया गया। उक्त वाहनों को जप्त कर समीपस्थ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
  उल्लेखनीय है कि जिला में खनिजों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन को नियंत्रित करने हेतु खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन एवं उत्खनन में लिप्त वाहन मालिकों पर नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है। वहीं अवैध उत्खननकर्ता, परिवहनकर्ता, भण्डारणकर्ता के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी विभाग द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता, परिवहनकर्ता, भण्डारणकर्ता के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

See also  फ्री में बर्तन चमकाने का झांसा देकर महिलाओं को लगाया चूना, सूरजपुर में ठगी का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *