दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। गोलीबारी रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित इलाके गमपुर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। शुक्रवार की सुबह जवान जैसे ही नक्सलियों के इस इलाके में पहुंचे तो यहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।
जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि, पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों की सूचना पर जवान निकले थे। गमपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। ऑपरेशन जारी है। जब जवान लौटेंगे तो और अधिक जानकारी मिल पाएगी।
‘मिशन दृष्टि’ के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके मरीजों को वितरित किए फल अप्रैल से…
रायपुर, गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है,…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर…
मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभछत्तीसगढ़…
कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश…
भोपाल वाणिज्यिक कर विभाग के बाद अब मध्यप्रदेश के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम)…