विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य योजनाओं का लाभ हितग्राहियों के घर-घर तक पहुंचाना है – ऊर्जा मंत्री तोमर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य योजनाओं का लाभ हितग्राहियों के घर-घर तक पहुंचाना है – ऊर्जा मंत्री तोमर

शिविर में 9143 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

ऊर्जा मंत्री तोमर ने शिविर में बहनों के बीच बैठकर सुनी समस्यायें

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा बिल्कुल साफ है, उनका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसमें हम सभी को भागीदारी करनी है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर-घर जाकर दिलाना है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह विचार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्वालियर में आयोजित शिविर में व्यक्त किए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर का आयोजन खानापूर्ति न रहे शिविर में आने वाले प्रत्येक हितग्राही को उसी दिन योजना का लाभ मिले। उन्होंने शिविर में लगाए गए प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण भी किया।

ग्वालियर के खरगेश्वर मंदिर रोड पर आयोजित शिविर में 4927 हितग्राहियों एवं तानसेन मकबरे के सामने पार्किंग स्थल पर आयोजित शिविर में 4216 हितग्राहियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में ऊर्जा मंत्री तोमर ने विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें पीएम स्व निधि, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना, पीएम मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन औषधि जन योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना एवं खेलो इंडिया के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने शिविर में बहनों के बीच बैठकर सुनी समस्यायें

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जैसे ही पहुंचे तो बहने अपनी अपनी समस्यायें बताने लगी। जिस पर ऊर्जा मंत्री तोमर उनके बीच ही बैठ गए और बारी बारी से सबकी समस्या सुनी तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : 24 जून की ग्राम सभा लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को देगी नई उड़ान …

CG : 24 जून की ग्राम सभा लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को देगी नई उड़ान …

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा महत्वपूर्ण…

55 seconds ago
CG : सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन का आधार …

CG : सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन का आधार …

अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़…

4 minutes ago
CG : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए सरगुजा जिले से नोडल अधिकारी नियुक्त …

CG : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए सरगुजा जिले से नोडल अधिकारी नियुक्त …

अम्बिकापुर । संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 22 से 26 जून 2026…

8 minutes ago
CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

23 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

25 minutes ago
CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…

27 minutes ago