संगठन पुराने अध्यक्षों को करेगी दरकिनार नए चेहरों पर लगाएगी मुहर

  • 0 मंडल अध्यक्षों के बाद अब जिला अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू
    *बसंत शर्मा, संवाददाता*
  • *राजनंदगांव*। भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव द्वारा संगठन स्तर पर सर्वप्रथम मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। कुछ मंडल अध्यक्षों में विवाद के चलते उन्हें पेंटिंग में छोड़ दिया गया है। इसके बाद भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी गई है।
    रायपुर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराने जिला अध्यक्षों को दरकिनार करते हुए अब नए जिला अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है । जिसके लिए ऐसे चेहरे की तलाश की जा रही है, जो विषम परिस्थितियों में भाजपा की बागडोर संभाले और संगठन को मजबूत रखें देखने में यह भी आ रहा है, कि जिस तरह राजनांदगांव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है और गुटबाजी हावी हुई है। उस गुटबाजी को खत्म करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नए एवं तेज तर्रार को जिला अध्यक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है
    *राजनांदगांव में गुटबाजी हावी*
    जिस तरह से मंडल चुनाव में खुलकर गुटबाजी देखने को मिली है। उसी तरह जिलाध्यक्ष के लिए भी लाविंग शुरू हो गई है। जहां पुराने चेहरे अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, तो वही भाजपा मैं एक नया गुट तैयार हो गया है, जो अपने बीच के लोगों को अध्यक्ष बनाने में लगे हुए हैं और संभवत यही गुट कामयाब होगा और अपना अध्यक्ष बनाएगा।

See also  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के नए ब्लॉक पदाधिकारियों को दिलाई शपथ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *