CG : कंप्यूटर ऑपरेटरों पर कार्रवाई, तीन सस्पेंड किए गए

मुंगेली जिले के सहकारी समितियों PACS के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए किए जा रहे कम्प्यूटरीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के साथ सहकारिता सहायक आयुक्त ने अन्य ऑपरेटरों को संदेश दिया है कि काम में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने से परहेज नहीं किया जाएगा. सहकारी साख समिति धरदेई के कम्प्यूटर ऑपरेटर गुलाब टंडन, खाम्ही समिति ऑपरेटर सूरज दास वैष्णव और चंद्रखुरी समिति ऑपरेटर संदीप दुबे बार-बार विभाग द्वारा निर्देशित किए जाने के बाद भी कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे. काम में लापरवाही को देखते हुए सहायक आयुक्त, सहकारिता हितेश कुमार श्रीवास ने तीनों ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया है. बता दें कि वर्तमान में “आत्मनिर्भर भारत अभियान ” के अनुरूप प्राथमिक कृषि साख समिति (PACS) को आत्मनिर्भर बनाने भारत सरकार ने 29 जून 2022 को 2022-23 से 2026-27 तक पाँच वर्षों की अवधि के लिए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के कम्प्यूटरीकरण के लिए केंद्र प्रायोजित परियोजना को मंज़ूरी दी है.

See also  डिजिटल सुशासन से बदली तस्वीर, अब सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं घर-द्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *