CG : MBBS स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत

जांजगीर । जांजगीर-चांपा जिले के 49 नेशनल हाइवे 49 पर सड़क किनारे खड़ी हाइवा के पीछे टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अफरीद गांव से जांजगीर आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवार के पास हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम चनद्रभान लाठिया (33) है, जो यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई कर कोरबा जिले के अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। वह 6 जुलाई की रात अफरीद गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां से रात में जांजगीर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। वह स्कूटी से नेशनल हाइवे 49 पर पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े हाइवा के पीछे टकरा गया। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जाकर मुंह के बल जा गिरा, जिसे चेहरा, सिर, सीना और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई।

See also  राजनांदगांव : तीन दिशा से होगी झांकियों की एंट्री, मानव मंदिर में मिलेगा टोकन, डीजे में सिर्फ 8 बॉक्स की अनुमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *