CG : जहरीले सांप के काटने से 17 साल की लड़की की मौत

जांजगीर-चांपा जिले में जहरीले सांप के काटने से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जांजगीर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वी में पढ़ाई करती थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भास्कर मिथुन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार, ग्राम जर्वे की रहने वाली किशोरी कु. भूमिका कांत बीती रात अपने घर में सो रही थी। इस बीच वह बाथरूम करने के लिए उठी हुए थी। तभी उसे किसी चीज के काटने का एहसास हुआ, लेकिन नींद में होने से क्या काटा वह देख नहीं पाई थी और फिर से सोने चली गई। जब तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर को दिखाया, जहां सांप के काटने के निशान मिलने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी भूमिका कांत को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  CG : छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *