छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांग युवक की गला रेत कर हत्या

जांजगीर-चांपा जिले के डोंगाकहरौद गांव में दिव्यांग युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव घर से 50 मीटर दूर तालाब किनारे मिला। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए फेंका गया है। हत्या की वजह अभी अज्ञात है। घटना स्थल का पुलिस की टीम जांच कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, मनोज कुमार नट (40) बोल सुन नहीं सकता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब किनारे झुग्गी बनाकर और भीख मांग कर अपने और परिवार का जीवन यापन करता था। शुक्रवार की रात 10 बजे मनोज कुमार घर से खाना खाने के बाद निकला था। घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला था। शनिवार की सुबह 8 बजे मनोज कुमार नट का शव घर से 50 मीटर दूर तालाब के किनारे मिला। अनिल कुर्रे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम सीन एक्सपर्ट को भी घटना स्थल में बुलाया गया। जहां आस-पास के खून के निशान मिले हैं, जिसे जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

23 minutes ago
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन…

25 minutes ago
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक स्‍थान रिक्‍त होने पर…

43 minutes ago
CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

43 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

50 minutes ago
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा नवचयनित राज्य…

53 minutes ago