CG : अग्निवीर बने CG का नौजवान लापता

मुंगेली । पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने मुंगेली जिले के गोइंद्रा गांव के लापता अग्निवीर राकेश कुमार के परिवार से मुलाकात की। बाद में बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके माता-पिता लगातार सरकार से उन्हें ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं, पर केंद्र व राज्य दोनों सरकारों ने चुप्पी साध रखी है। छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मरकाम ने कहा कि अग्निवीर को लेकर राहुल गांधी ने जो बयान दिया है वह सही साबित हो रहा है। ये कॉंट्रेक्ट सैनिक के अलावा कुछ नहीं है। उन्हें न शहीद का दर्जा मिलता न सैनिकों की तरह सुविधा। देश की रक्षा करने वाले जवान 4 साल में बेरोजगार हो जाते हैं। रक्षा मंत्री ने संसद में गलत जानकारी दी। अग्निवीर के शहीद होने पर उन्हें केवल बीमा राशि मिलती है।

See also  छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, लिखित पत्र जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *