छत्तीसगढ़

CG : जंगली जानवरों का शिकार करने वाले गिरफ्तार, सूअर-चीतल का मांस भी जब्त

मुंगेली । जिले के कटघोरा वन मंडल के मुनगाडीह में अवैध शिकार का मामला सामने आया है, जहां शिकारियों ने जंगली जानवरों का शिकार किया और फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने एक बंद घर पर छापा मारा, जिसमें जंगली सूअर और चीतल का मांस बरामद हुआ। वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को पाली वन परिक्षेत्र के ग्राम दमिया में अवैध शिकार की सूचना मिली थी। उन्होंने पाली रेंजर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और उप वनमंडलाधिकारी पाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि उन्हें जंगली मांस बेचे जाने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो घर बंद था। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया और अंदर से मांस और हथियार बरामद किए गए। घर के भीतर से जंगली सुअर का 38 किलो मांस, 9 बंडल तार, 2 नायलॉन जाल, 1 फरसा, खून से सनी एक प्लास्टिक बोरी, लकड़ी के गुटके, चीतल का 16 किलो कटा हुआ मांस बाल्टी में और 38 किलो मांस बोरी में जब्त किया गया

इसके साथ ही नायलॉन के जाल के 2 गुच्छे, चीतल के 4 सींग, 1 चीतल का सिर ढाई किलो, 2 बंडल बिजली तार, 1 कुल्हाड़ी, और एक हीरो स्प्लेंडर दुपहिया वाहन (सीजी 10 बीएच 0370) भी जब्त किए गए। डीएफओ ने बताया कि मुख्य आरोपी महेन्द्र गंधर्व, सुरेन्द्र गंधर्व, महावीर गंधर्व, और विरेन्द्र गंधर्व सभी ग्राम दमिया निवासी हैं। उनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। जब्त किए गए जंगली सूअर और चीतल के मांस का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

7 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

7 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

7 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

7 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

7 hours ago