CG : नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

मुंगेली । जिले के लोरमी में कारिडोंगरी पुलिया से गिरकर मनियारी नदी में लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची दिशा दिवाकर का शव कंसारा एनीकट के पास बरामद किया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने बड़े प्रयासों के बाद शव को कि तलाश कर पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

सोमवार की शाम ग्राम डोमनपुर निवासी  10 वर्षीय दिशा दिवाकर अपने परिजनों के साथ खुड़िया बांध देखकर लौट रही थी। इस दौरान मृतिका कारिडोंगरी पुलिया पर सेल्फी ले रही थी, तभी मनियारी नदी में तेज बहाव के कारण लड़की पुलिया से नीचे गिर गई थी। भारी बारिश के कारण नदी में बाढ़ थी, जिससे बच्ची बहकर एक किलोमीटर दूर कंसारा एनीकट के पास झाड़ियों में फंस गई।

See also  राजनांदगांव : युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 दिसंबर को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *