CG : वर्दी में मारा ‘दो पैग’ नशा इतना चढ़ा कि गंदगी में सो गया आरक्षक, 

रायपुर. जिस वर्दी पर आपको भरोसा है कि वो आपकी रक्षा करेगी… लेकिन वहीं वर्दी अब ‘दो पैग’ के नशे में इतनी चूर हो गई कि वर्दी पहने आरक्षक को ये भी होश नहीं रहा कि वो गंदगी में सो रहा है… इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस आरक्षक का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.

कथित रूप से ये वीडियो राजधानी रायपुर के आमानाका ब्रिज के पास का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक आरक्षक वर्दी में नजर आ रहा है. रायपुर पुलिस अब इस आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि राजधानी रायपुर के पुलिस कप्तान ‘निजात’ अभियान चला रहे है, जिसमें वे किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचने की अपील कर रहे है और इसी अभियान के तहत राजधानी में अवैध तरीके से नशीली पदार्थ  सप्लाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जवान भिलाई का रहने वाला है. ये माना में पदस्थ है. कल इसकी ड्यूटी साइंस कॉलेज में आयोजित भीम आर्मी सेना के कार्यक्रम में लगी थी. टीआई के मुताबिक जवान की इस करतूत की जानकारी उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है.

See also  राजनांदगांव : बर्फानी धाम में 28 से होगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *