CG : डेबिट कार्ड चार्ज बंद करने का झांसा देकर शख्स से की 15 लाख की ठगी,

पथरिया। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में एक बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें 15 लाख रुपये की ठगी की गई। जानकारी के मुताबिक, सरगांव निवासी बजरंग साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर 2024 को उनके भाई योगेश साहू के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए डेबिट कार्ड का वार्षिक शुल्क बंद कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उनके जॉइंट बैंक खाते से तीन बार में 15 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित की शिकायत पर सरगांव थाना पुलिस ने धारा 318(4) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने सक्रियता से मामले से जुड़े आरोपियों के बैंक डिटेल और मोबाइल लोकेशन की जानकारी एकत्रित की और दिल्ली के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में गुलशाना उर्फ शालिनी कुमारी (उम्र 28 वर्ष), नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार (उम्र 30 वर्ष), और अनिल कुमार (उम्र 38 वर्ष) शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने गुलशाना के कब्जे से 1,50,000 रुपये नकद, दो विवो मोबाइल, नरेन्द्र प्रताप से 1,10,000 रुपये नकद, और दो विवो मोबाइल, जबकि अनिल कुमार से 1,60,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

See also  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 27 नवंबर से कई ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *