वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर अनुभूति कार्यक्रम

भोपाल

वन विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्य-जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिये गुरुवार को अनुभूति कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर शिविर आयोजित हुआ। इसमें शासकीय नवीन कन्या विद्यालय, तुलसी नगर, भोपाल की 99 छात्राओं, 3 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

शिविर में शामिल हुई छात्राओं को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, कैप, ब्रोशर दिये गये। जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति और गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी दिये गये। छात्राओं को मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्य-जीव दर्शन, प्रकृति पथ-भ्रमण और वानिकीय गतिविधियों के साथ फूड चैन की जानकारी दी गयी। छात्राओं ने फूड बैग, फूड चैन जैसे खेलों से वन, वन्य-जीव और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों से अवगत कराया। शिविर में छात्राओं को बाघ पर आधारित फिल्म दिखायी गयी। फिल्म के माध्यम से बताया गया कि बाघ हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं।

शिविर में छात्राओं को वन विहार में उपलब्ध रेस्क्यू वाहन के माध्यम से रेस्क्यू टीम द्वारा वन्य-जीवों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अनुभूति कार्यक्रम के ट्रेनर के रूप में सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक डॉ. एस.आर. वाघमारे और वन विहार के बॉयोलॉजिस्ट विजय बाबू नंदवंशी ने छात्राओं को वन एवं वन्य-जीव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अनुभूति कार्यक्रम में शामिल छात्राओें को पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ दिलायी गयी। पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। जनवरी माह में ही 23 तारीख को अगला “अनुभूति’’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर वन विहार के संचालक मीना अवधेश कुमार शिवकुमार, सहायक संचालक सुनील कुमार सिन्हा, एसीएफ संदीप महेश्वरी और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

3 minutes ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…

15 minutes ago
मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

            मोहला,। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण…

17 minutes ago
मोहला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निराकरण पर दें विशेष ध्यान — कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निराकरण पर दें विशेष ध्यान — कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- सीएम हेल्पलाइन, खाद-बीज उपलब्धता और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा  …

20 minutes ago