छत्तीसगढ़

CG : एमाीबी जिले के स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक सहित स्कूली बच्चो ने लगाई दौड़

एमाीबी, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।  जिला अध्यक्ष श्री अनिल केशरवानी व पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने देश के शहीद जवानों को याद कर दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भगत सिंह तिराहा, बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर जिला स्तरीय ध्वजारोहण स्थल आमाखेरवा खेल मैदान मनेंद्रगढ़ में समाप्त हुई। इस अवसर पर श्री अनिल केशरवानी  ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं। तिरंगा झंडा उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता और हमारी एकजुटता का प्रतीक है। हमारे पुरखों के लंबे संघर्ष के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है, जो उन्होंने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा देश के प्रति प्रेम एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है इस मौके पर उन्होंने ने सभी प्रतिभागियों का  उत्साहवर्धन किया और तिरंगा फहराना, स्वतंत्रता सेनानियों,वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई,पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह नें अपने संबोधन में उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर संकल्प करें कि स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए हम देश को आगे ले जाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इसके लिए जरूरी है आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें,और  साथ में खेल के प्रति भी अपना रुझान मजबूत बनाएं। जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उसमें पूरे लगन से मेहनत करें। आपके योगदानों से ही देश की पहचान बनेगी।   इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ,संयुक्त कलेक्टर श्री लिंगराज सिदार , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा,राहुल सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष , धर्मेंद्र पटवा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, इमरान खान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन खेल अधिकारी  श्री गोपाल सिंह ने किया।  सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…

43 seconds ago
CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…

9 minutes ago
CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…

32 minutes ago
CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

36 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

41 minutes ago
राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…

45 minutes ago