दुर्ग,। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नवीन पदस्थापना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीन अनुविभागीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसके तहत महेश सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) का दायित्व सौंपा गया है। लवकेश कुमार ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में उत्तम कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रकाश सोनी, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 का नवीन प्रभार प्रदान किया गया है।
रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…
रायपुर छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…
राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…