छत्तीसगढ़

CG : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती के बाद चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज…

उच्च शिक्षा विभाग में होगी विभिन्न पदों पर 800 से अधिक की होंगी भर्तियां

पारदर्शी परीक्षा को लेकर की जा रही ठोस पहल

रायपुर, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में 880 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी की गई थी। इनमें प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 एवं स्वीपर के 30 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।

प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है तथा अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है, वहीं चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही संचालनालय में तेजी से किया जा रहा है।

अन्य पदों भृत्य, चौकीदार एवं स्वीपर पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी व्यापमं  को सौंपी गई है साथ ही प्राप्त आवेदनों का त्रुटिरहित डिजिटल डाटा, व्यापमं को उपलब्ध कराने की सहमति प्राप्त कर ली गई है।और सभी आवेदन के डाटा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को हस्तांतरित कर दिया गया है।

विभाग द्वारा परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रारूप एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व में ही व्यापमं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को समय-समय पर दी गई है। इसके आधार पर व्यापम द्वारा आगामी परीक्षा की तैयारी की जा रही है।

इन पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी की जाएगी तथा विभाग द्वारा सूचना पटल व अन्य माध्यमों से प्रसारित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि…

33 minutes ago
नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

भोपाल दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आर्थिक अनियमितता के मामले में कांग्रेस…

38 minutes ago
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में लगा चांदी का महारुद्र यंत्र बार-बार काला हो…

43 minutes ago
देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

​रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…

49 minutes ago
निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…

53 minutes ago