CG : बंदर की एयर गन से गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

तखतपुर. छत्तीसगढ़ के तखतपुर जिले में बंदर की एयर गन से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से वन्य प्रेमियों में आक्रोश है. मामले को लेकर तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.  

मामले का खुलासा तब हुआ जब मृत बंदर का पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि बंदर की मौत शरीर में एयर गन की गोली लगने से हुई है. उसके शरीर से एयर गन के दो छर्रे भी बरामद किए गए हैं.

वन्य जीव प्रेमियों ने इस घटना की निंदा करते हुए तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर रेंज के रेंजर ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पीओआर (प्राथमिक अपराध रिपोर्ट) दर्ज की गई है.

फॉरेस्ट विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तखतपुर क्षेत्र में एयर गन रखने वालों की सूची तैयार की जा रही है. वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

kgnews

Recent Posts

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को…

3 minutes ago
CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

अंबिकापुर। बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के…

6 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड पर लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों में बने डिवाइडरों…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव| शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही सामने आ रही है। कई…

19 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर आए दिन वाहनों में खराबी आने से यातायात प्रभावित…

21 minutes ago