छत्तीसगढ़

CG : मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे…

कोरबा । वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा में 01 करोड़ 86 लाख 85 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री देवांगन सवेरे 11 बजे कोरबा जिले के चारपारा कोहड़िया में पल्स पोलियो अभियान कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री देवांगन सुबह 11:20 बजे निवास चारपारा कोहड़िया कोरबा से रानी धनराज कुंवर अस्पताल कोरबा के लिए प्रस्थान कर सुबह 11:30 बजे रानी धनराज कुंवर हॉस्पीटल कोरबा में जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मंत्री देवांगन दोपहर 12 बजे आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित विधानसभा स्तरीय एस.आई.आर. कार्यशाला में शामिल होंगे।

श्रम मंत्री देवांगन दोपहर 1:50 बजे निवास चारपारा कोहड़िया कोरबा से बेलवाडीह कोरबा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे ढेलवाडीह कोरबा पहुंचकर वहां वे विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिनमें वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं हाईट बढ़ाने का कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर डिपरापारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य राशि 05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह स्कूल में बाउण्ड्रीवाल एवं गेट का निर्माण कार्य राशि 14 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य राशि 12:50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द नीचे मोहल्ला के पास स्थित तालाब का उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत कंकालिन मंदिर दादरखुर्द के पास एकता विहार में सी.सी. रोड एव नाली का निर्माण कार्य राशि 12 लाख रूपए शामिल हैं।

इसके बाद मंत्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे मुड़ापार दशहरा मैदान के पास पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिनमें वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार दशहरा मैदान के पास मंच का निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 11.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार बायपास रोड में आर.सी.सी नाली एवं कलवर्ट का निर्माण कार्य राशि 13.59 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार के विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत रामनगर के सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 09 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत जे.पी. स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 19.20 लाख रूपए शामिल हैं।

इसके बाद मंत्री देवांगन शाम 4 बजे भैयालाल गली, इमलीडुग्गू कोरबा पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां वे वार्ड क्र. 10 अंतर्गत आदिवासी शास. प्रा. शाला भिलाई खुर्द क 02 में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य राशि 15.26 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 अंतर्गत इमलीडुग्गू केबीन के पास मंच निर्माण कार्य राशि 06 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 रानीगेट दशहरा मैदान में स्थित सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं शौचालय निर्माण कार्य राशि 04 लाख रूपए शामिल हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…

48 seconds ago
CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…

10 minutes ago
CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…

32 minutes ago
CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

36 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

41 minutes ago
राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…

45 minutes ago