छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप …

रायपुर । राजधानी के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-13 स्थित एक मकान से संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसमें बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर जैसे सामान मिले हैं। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह बैग विनय देवांगन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो कथित रूप से एक कांग्रेस नेता का रिश्तेदार है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

मितानिन के घर रखा गया था बैग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रावाभाठा इलाके में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर बुधवार शाम विनय देवांगन बैग लेकर पहुंचा था। उसने कुछ देर के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया। बैग को लेकर संदेह होने पर पुष्पा साहू ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह बैग खोलकर जांच की गई, जिसमें संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

बिलासपुर. शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल…

6 minutes ago
CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…

17 minutes ago
CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…

21 minutes ago
CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

24 minutes ago
चार दशक, अनगिनत बदलाव : ग्रामीण भारत में आईसेक्ट इंडिया की परिवर्तनकारी पहल

चार दशक, अनगिनत बदलाव : ग्रामीण भारत में आईसेक्ट इंडिया की परिवर्तनकारी पहल

भोपाल  भारत के विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसके लाभ गांवों,…

27 minutes ago
110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

भोपाल  मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को अपने अनुसूचित जाति (एससी)…

34 minutes ago