राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय का बच्चे करें अधिक से अधिक उपयोग, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किये निर्देश

भोपाल

बच्चों और किशारों के लिये राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय और राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की पहल केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने की है। ई-पुस्तकालय का उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक भाषाओं शैलियों और शैक्षिक स्तरों पर बच्चों और किशोरों को उच्च गुणवत्ता वाली गैर शैक्षणिक पुस्तकों तक मुफ्त पहुँच प्रदान करना है।

राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी का यह एप्लीकेशन, एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एप्लिकेशन प्रत्येक आयु समूह (3-8, 8-11, 11-14 और 14-18) में उपलब्ध हैं। इस प्लेटफार्म पर कहानियाँ, जीवनियाँ, क्लासिक वैज्ञानिक कहानियाँ और उपन्यास आदि के साथ वर्गीकृत हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसमें डिजिटल रीडर्स क्लब, इन्ट्रेक्टिव सेशन और मॉनीट्रिंग्स रीडर्स का प्रावधान है। इस एप पर एक हजार से अधिक गैर-शैक्षणिक ई-पुस्तकें नए शीर्षकों के साथ नियमित रूप से जोड़ी जा रही हैं। राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय 22 भाषाओं और अंग्रेजी में पढ़ने की सामग्री की एक विविध श्रृंखला प्रदान करता है।

जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल के लाइब्रेरियन को राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एप का उपयोग करने के लिये छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय पुस्तकालय के साथ बैगलेस डे मनाया जाये।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

3 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

7 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

13 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

17 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

22 minutes ago
CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा…

25 minutes ago