इंदौर / भोपाल
इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने 23 वर्षीय नवविवाहिता की शिकायत पर ससुर, सास और पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने मालिश के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। सास तांत्रिक क्रिया की धमकी देती थी।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने भोपाल में शून्य पर केस दर्ज करवाया था। उसकी पिछले साल मई में ही बैंक अफसर से शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही ससुर ने मालिश करवाई।
पति और सास ने कहा ससुर की सेवा नहीं करना हो तो तलाक दे दो। सास ने कहा कि तंत्र क्रिया से हत्या करवा देगी। अन्नपूर्णा पुलिस ने गुरुवार को केस डायरी के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया।
बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले आरोपित को जेल भेजा
इंदौर के लसूड़िया पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले आरोपित सुरेश को जेल भेज दिया है। जल्द चालान पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता की अनुपस्थिति में आरोपित घर गया और जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया। बच्ची ने आरोपित के हाथ पर काटा और छूट कर सहेली के पास चली गई। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।
सुकमा । नए शिक्षा सत्र की शुरुआत भले ही उत्साह और बड़े वादों के साथ…
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…
महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति "आप…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाकर…
कलाकारों, शिक्षाविदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मानरायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के…