इंदौर की महिला ने पति पर लगाया अननैचुरल सेक्स का आरोप ,5 लोगों पर केस दर्ज

इंदौर
इंदौर की महिला ने कानपुर में रहने वाले पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पति के वहशीपन की कहानी उसने पुलिस को बताई। शादी के बाद कानपुर में सुहागरात पर होटल ले जाकर ओरल और अननैचुरल सेक्स किया। बाथरूम में कैमरा लगाकर उसके न्यूड वीडियो भी बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की मांग करने लगा। जब ससुर को पति की हरकत बताई तो, उसने भी जबरदस्ती की। सास और ननद को सबकुछ पता होने के बावजूद उसे चुप रहने के लिए धमकाती रही।

इंदौर की पॉश कॉलोनी में रहने वाली 30 साल की महिला डेढ़ साल से पति की हरकतों को झेल रही थी। परेशान होकर वह इंदौर अपने मायके आई और परिवार को आपबीती बताई। जिसके बाद वकील से बात की और लसूड़िया पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया। महिला पुलिस ने पति, ससुर समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर मामला कानपुर पुलिस को सौंपा है।

दहेज में 40 तोला सोना, लग्जरी कार और सामान दिया
TI ज्योति शर्मा के मुताबिक महिला ने पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। उसने बताया है कि 10 दिसंबर 2018 को इंदौर के एक गार्डन में उसकी शादी कानपुर निवासी युवक से हुई थी। पिता ने दहेज में 40 तोला सोना, लग्जरी कार समेत अन्य सामान दिया था। पति उसे सुहागरात के लिए कानपुर की एक होटल में ले गया। यहां उसने अननैचुरल और ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। पति ने कई बार सेक्स टॉय का भी इस्तेमाल किया। वह दर्द से तड़पती रही। इसके बाद भी लंबे समय तक पति की ऐसी हरकतें जारी रहीं। ससुर को पूरी बात बताई तो उन्होंने प्रेग्नेंट करने की बात कहकर बहू को कमरे में धक्का दिया और अश्लील हरकतें कीं।

सास-ननद से शिकायत की तो धमकाया
महिला ने पति की हरकतों की शिकायत सास और ननद से की तो वो भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। महिला ससुरालवालों से परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। उसका कहना है कि शादी के बाद खरीदे गए कुछ सोने के जेवर मिलाकर करीब 90 तोला सोना ससुराल वालों के पास है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज, एसपी ने सुबह-सुबह चलाई साईकल …

CG : फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज, एसपी ने सुबह-सुबह चलाई साईकल …

धमतरी। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित “Sunday…

5 minutes ago
CG : आम तोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर किशोरी के साथ गैंगरेप, 2 दरिंदे अरेस्ट …

CG : आम तोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर किशोरी के साथ गैंगरेप, 2 दरिंदे अरेस्ट …

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने…

9 minutes ago
CG : बिलासपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी …

CG : बिलासपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी …

बिलासपुर. बिलासपुर में एक रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने…

13 minutes ago
रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त, प्रदेशभर में निगरानी तेज

रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त, प्रदेशभर में निगरानी तेज

रायपुर  रेत माफियाओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रशासन का रुख बेहद सख्त…

28 minutes ago
जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य :  सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की…

1 hour ago
इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर   मेट्रो अपने संचालन के दूसरे साल में एक बड़े विस्तार की तरफ बढ़ रही…

2 hours ago