मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब एक नहीं बल्कि दो चीता सफारी बनेंगी

श्योपुर
 मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब एक नहीं बल्कि दो चीता सफारी बनेंगी। वन मंत्री रामनिवास रावत ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पहली चीता सफारी सेसईपुरा में कूनो नदी के किनारे 50 हेक्टेयर में बनाई जाए। दूसरी चीता सफारी विजयपुर क्षेत्र में बनाई जाएगी। इससे पहले सिर्फ़ एक ही चीता सफारी का प्रस्ताव था, जिसका शिलान्यास अभी तक नहीं हो पाया है। कूनो नेशनल पार्क में 20 से अधिक चीते हैं लेकिन अभी तक सफारी शुरू नहीं हुई है।

अधिकारियों को काम शुरू करने के निर्देश

वन मंत्री रामनिवास रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सेसईपुरा में बनने वाली चीता सफारी का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। साथ ही, विजयपुर में बनने वाली चीता सफारी का प्रस्ताव भी जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए। इससे उम्मीद है कि दोनों सफारी के लिए एक साथ अनुमति मिल जाएगी।

टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

कूनो नेशनल पार्क में दो चीता सफारी बनने से श्योपुर जिले में पर्यटन को काफ़ी बढ़ावा मिलेगा। वनमंत्री रावत का कहना है कि इससे क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और डॉ. मोहन यादव ने विकास को लेकर जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए वन मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में श्योपुर को काफ़ी लाभ होगा। जो उम्मीद बीजेपी की सरकार और डॉ. मोहन यादव ने विकास को लेकर लोगों में जगाई है, उसको पूरा किया जाएगा। गौरतलब है कि कूनो में दक्षिण अफ्रीका और नामिबिया से चीते लाए गए थे। अभी कूनो में बड़े चीतों के साथ-साथ भारत में जन्मे शावक भी हैं। इसके साथ ही अब गांधी सागर अभ्यारण में भी चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर बना चबूतरा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका मलबा वहीं…

6 minutes ago
CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।…

6 minutes ago
CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

बिलासपुर। इवेंट आर्गनाइजर के फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों…

15 minutes ago
मुकद्दस सफर-ए-हज: काबा शरीफ के साये में इबादत, आंसुओं और रूहानी सुकून की दास्तान

मुकद्दस सफर-ए-हज: काबा शरीफ के साये में इबादत, आंसुओं और रूहानी सुकून की दास्तान

लखनऊ  ​विशेष रिपोर्ट मक्का मुअज्जमा: रात के करीब का वक्त है। आसमान ने काले रंग…

16 minutes ago
CG : महिला अधिकारी के रायपुर निवास में ED की रेड …

CG : महिला अधिकारी के रायपुर निवास में ED की रेड …

रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास में…

26 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचे 12 करोड़, हजारों परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचे 12 करोड़, हजारों परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बीजापुर. तेन्दूपत्ता संग्रहण से जुड़े हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.…

31 minutes ago