आम-जन को मिलेगी सकारात्मक बदलाव की विस्तृत जानकारी
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में गत तीन वर्ष में और इसके पूर्व वर्ष 2003 के पश्चात प्रारंभ हुए विकास कार्यों से अब तक हुए सकारात्मक बदलाव से आम जनता को अवगत करवाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में हुए अधोसंरचनात्मक विकास के संबंध में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नए निर्माण कार्यों का सीधा लाभ आम-जनता को मिला है। सिंचाई के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि से ही उत्पादन-वृद्धि संभव हुई और किसानों की आय भी बढ़ी है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी गत दो दशक में किए गए विकास से नागरिकों के जीवन को सहज, सरल और सुविधायुक्त बनाने में प्राप्त उपलब्धि रेखांकित की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और नवीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य निरंतर हुआ, जिससे कोविड जैसी विषम परिस्थितियों में नागरिकों का अमूल्य जीवन बचाने में आसानी हुई। इस नाते इन कार्यों को साधारण नहीं माना जा सकता। इन उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत करवाना हम सभी का दायित्व है। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एंव कौशल विकास मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे, प्रमुख सचिव मनीष सिंह, सचिव मुख्यमंत्री विवेक पोरवाल, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर…
बेमेतरा। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में बेमेतरा जिले…
महासमुंद। महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील किसान…
खैरागढ़। बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर…
धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित बिरेतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई,…
भिलाई। दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण…