कोलार कैब मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

भोपाल
 रातीबड़ थाना पुलिस ने बुधवार को 19 जुलाई को लूटी गई एक कैब के मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित कोलार के रहने वाले हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने 75 से ज्यादा बदमाशों के रिकॉर्ड खंगाले और लगभग 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी करने में कामयाब मिली है। आरोपितों से कार समेत करीब आठ लाख कीमत का माल बरामद हुआ है। आरोपितों ने आठ माह पहले सीहोर में भी इस तरह से एक कार लूट की घटना की थी।

यह है घटनाक्रम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अशोका गार्डन का रहने वाला योगेश यादव कार चालक है। वह वर्तमान में रेलवे पुलिस से सेवानिवृत्त लक्ष्मीकांत नगादच की कैब चलाया था। 19 जुलाई को तीन लोग उसके पास आए और रातीबड़ जाने के लिए कैब बुक की। बाद में उसे रातीबड़ में ग्राम सरबर पर रोका और आगे फार्महाउस पर छोड़ने का झांसा देकर अंधेरे में लेकर गए और उससे बुरी तरह मारपीट करने के बाद झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे। बाद में पीड़ित कार चालक ने उसी दिन बिलकिसगंज सीहोर में एफआइआर दर्ज कराई। शून्य पर मामले की केस डायरी रातीबड़ थाने पहुंची। जहां 26 जुलाई को असल कायमी होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी।

आरोपितों तक ऐसे पहुंची पुलिस
रातीबड़ थाना पुलिस ने इस लूट के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाईं। एक टीम को थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने नेतृत्व किया और दूसरी का एसआई राघवेंद्र सिकरवार ने किया। दोनों टीमों ने मिलकर करीब 500 सीसीटीवी खंगाले और 75 बदमाशों का रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि एक अपराध इस तरह से बिलकिसगंज में भी हुआ था। इस पर तीन आरोपितों की पहचान हुई, जो कोलार के रहने वाले थे। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार किया।

संगीन मामले दर्ज हैं आरोपितों पर
पुलिस ने आम्र विहार कालोनी कोलार रोड निवासी योगेश नाथ, फाइन एवेन्यू प्रियंका नगर के पास कोलार निवासी आकाश राय, रोड कालोनी कोलार रोड निवासी केशव अहिरवार को गिरफ्तार किया है। योगेश नाथ पर हत्या के प्रयास से लेकर लूट के मामले दर्ज हैं। बाकी दोनों आरोपितों का भी आपराधिक रिकार्ड है। आरोपितों के विरुद्ध थाना कोलार, चूनाभट्टी, टीटी नगर, कमलानगर एवं उमरावगंज रायसेंन में भी पूर्व से लूट, अडीबाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे मामले दर्ज हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: loottop-news

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव…

14 minutes ago
“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के…

29 minutes ago
मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

 इंदौर  हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने सर्वे का पूरा प्रहसन…

49 minutes ago
MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…

1 hour ago
कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

1 hour ago