शिवराज सिंह चौहान के पास नहीं एक भी कार

भोपाल

मध्य प्रदेश में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज मतों की गणना की जा रही है। शुरुआती रुझानों में वहां बीजेपी की फिर से सत्ता में वापसी होती दिख रही है। यानी शिवराज सिंह पांचवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक पिछले पांच साल में उनकी नेटवर्थ में करीब पांच लाख रुपये की गिरावट आई है। इतना ही नहीं उनके पास एक कार भी नहीं है। हलफनामे के मुताबिक साल 2023 में उनकी कुल संपत्ति 3.21 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह की कुल संपत्ति 5.41 करोड़ रुपये है। पांच साल पहले शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 3.26 करोड़ रुपये थी।

हलफनामे के मुताबिक, शिवराज की चल संपत्ति 1,11,20,282 रुपये, अचल संपत्ति 2.10 करोड़ रुपये हैं। जहां तक चल संपत्ति की बात है तो उनके पास 1,15,000 रुपये कैश, 96 ग्राम गहने और बैंक अकाउंट में 92,79,104 रुपये हैं। उनकी पत्नी साधना सिंह की चल संपत्ति 1,09,14,644 रुपये है। इसमें 1,10,000 रुपये कैश, 535 ग्राम गहने और बैंक अकाउंट में 71,87,544 रुपये जमा हैं। साधना सिंह की कुल अचल संपत्ति 4.32 करोड़ रुपये है।

पांच साल में क्या बदला

2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन के दौरान अपनी पूरी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया था। तब शिवराज और उनकी पत्नी साधना की कुल संपत्ति 7.66 करोड़ रुपये थी जो अब 8.62 करोड़ रुपये पहुंच गई है। यानी पिछले पांच साल में शिवराज की 5 लाख रुपये घटी है, जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति में 1.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अगर चौहान दंपति की कुल संपत्ति की बात करें तो पिछले पांच साल में इसमें 96 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…

15 minutes ago
CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

19 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

24 minutes ago
राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…

28 minutes ago
CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…

44 minutes ago
राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…

52 minutes ago