राजनांदगांव । खैरागढ़ जिले में शनिवार दोपहर को एक घरेलू विवाद से तंग महिला ने खुद को आग लगा ली। वहीं पत्नी को आग से बचाने की कोशिश करने के दौरान पति भी झुलस गया। आग में झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पति का उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक मदुराकुही गांव में पति के रोजाना शराब पीने की हरकत से परेशान 34 साल की ममता साहू ने केरोसीन डालकर स्वयं को आग लगा ली। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई। पति ने पत्नी को बचाने के लिए आग बुझाने की कोशिश की। जिसमें वह भी झुलस गया। बताया जा रहा है कि आग से झुलसी महिला को खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद महिला को पति संग राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई और पति राजकुमार साहू की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका पति के शराब पीने से परेशान थी। आए दिन दोनों के बीच घरेलू वाद-विवाद होता था।
शनिवार को दोपहर 2 बजे शराबखोरी से परेशान पत्नी ने पति पर गुस्सा निकाला। आपसी विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने तैश में आकर खुद पर केरोसीन छिडक़कर आग लगा ली। आग में झुलसी महिला की चीख-पुकार सुनकर पति बचाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दंपत्ति के बच्चे और बुजुर्ग दादी भी थी। महिला के 4 बच्चे हैं। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं परिवार पर कहर टूट पड़ा है।
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…