कोण्डागांव, 03 अगस्त 2022
दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार के 03 प्रकरण में 12 लाख की राशि मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को वितरित की गई। जिला कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें दिनांक 31 मार्च 2022 को धरमूराम पिता कंवल सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम बागबेड़ा तहसील माकड़ी की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी। दिनांक 30 मार्च 2022 भोलेनाथ पिता घस्सूराम उम्र 11 वर्ष ग्राम ठेमगांव तहसील माकड़ी एवं दिनांक 20 मार्च 2022 को नितान्शु मरकाम पिता चंदर मरकाम उम्र 01 वर्ष ग्राम ठेमगांव तहसील माकड़ी जिला कोण्डागांव की मृत्यु सर्पदंश हुई थी। इस संबंध में उनके पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। सहायता राशि चेक, बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोण्डागांव के समक्ष प्रदान किया जायेगा।
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…